बुलंदशहर, मार्च 24 -- स्याना । मंगलवार को नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भाकियू के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम किसान बेहद परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। इससे किसानों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। मांगेराम त्यागी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 4 अप्रैल को कलक्ट्रेट में बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान ठाकुर शैलेन्द्र आर्य, मूलचंद शर्मा, धर्मवीर चौधरी, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.