लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- निघासन मंडी में शुक्रवार को तमाम किसानों ने एकत्रित हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अराजनैतिक कुलवंत सिंह जोशन व युवा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। कई किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की। नवगठित कार्यकारिणी में अमरजीत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष, संदीप सिंह को तहसील अध्यक्ष और मुख्तार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडी निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ता में कमी को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही गेहूं की सुचारु तौल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंडी में अतिरिक्त चार कांटे लगाए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। यह भी पढ़ें- भाकियू अ की पंचायत में स्मार्ट मीटर का हुआ विरोध सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.