भाकियू अराजनैतिक का तहसील में प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- खतौली बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसील में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारी के सामने कई समस्याएं रखी, जिसका समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष दीपक चौधरी के नेत्तृव में कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से तहसील में पहुंचे। एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस्लामनगर भूड के रजवाहे की पटरी पर गंदगी ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई बार रजवाहे की पटरी भी टूट चुकी है, जिससे किसानों की फसले कई बार खराब हो चुकी है। श्मशान जाने वाले रास्ता भी पूरी तरह से खराब हो गया है। इसके अलावा रतनपुरी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर माजरा समौली में टूटी पड़ी नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। गांव में कई जगह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.