मैनपुरी, मार्च 28 -- जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर लिया। मैनपुरी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद किया तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया। कहा गया कि शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने वालों को भी पुलिस नजरबंद कर रही है। भाकियू अराजनीतिक ने 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट पर आ रहे प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जाने का आह्वान किया था। इस आह्वान के तहत मैनपुरी भाकियू जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप भी अपने साथियों के साथ जेवर जाने वाले थे। लेकिन उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया गया। शुक्रवार की देर शाम पुलिस उनके घर पहुंच गई। नवनीत ने बताया कि किसानों के आलू की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसान इस बार बर्बाद हो गया है। लेकिन सरकार आलू किसानों के लिए कोई म...