हरिद्वार, जून 10 -- भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर का शुभारंभ अलकनंदा मैदान में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावत ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि तीन दिवसीय अधिवेशन में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी। सरकारें किसानों के प्रति रवैया बदले। एमएसपी की गारंटी नहीं देने से किसान नाराज़ हैं। स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान, फसलों का कम दाम, पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम आदि समस्याएं अधिवेशन में मुख्य मुद्दा रहेंगे। अधिवेशन में यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि से किसान पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, गंगा प्रसाद यादव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान...