बागपत, मार्च 24 -- बागपत। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट के पास किसान प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर किसानों का सम्मान किया। इसके बाद बामनोली पंचायत स्थल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र, जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान, जिला प्रभारी नसीम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...