रामपुर, मई 2 -- क्षेत्र के सनकरा गांव निवासी मोहम्मद सलीम वारसी को भारतीय किसान यूनियनअम्बावता का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने उन्हें मनोनयन पत्र दिया है। वहीं मोहम्मद सलीम वारसी ने संगठन को मजबूत करने, संगठन के प्रति मेहनत , लगन और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वह अपने जनपद में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और किसानों की छोटी से छोटी समस्या के लिए हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...