मेरठ, अप्रैल 12 -- धरने-प्रदर्शन, आंदोलन और विभिन्न गतिविधियों के चलते ब्लैक लिस्टेड (प्रतिबंधित) सूची में शुमार छात्रों के नाम अपडेट नहीं हो रहे हैं। छात्रों ने विवि की 2025-26 की सूची पर सवाल उठाते हुए इसे दमनकारी प्रयास बताया है। विवि की इस सूची में 147 छात्रों के नाम दर्ज हैं। प्रतिबंधित छात्रों की सूची में भाकियू-अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी, सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज जावला, भाजपा नेता राहुल कुमार, मेरठ दक्षिण से चुनाव की तैयारी में जुटे सपा नेता कृष्णपाल गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक भड़ाना और सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजदीप विकल भी शामिल हैं। विवि कैंपस से दूर राजनीति में सक्रिय ये छात्र विवि की काली सूची से बाहर नहीं हो पाए।कुलपति को सूची देते हुए नाम हटाने की मांगसूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.