भाकियू अंबावता ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों ने शनिवार को आंबेडकर पार्क में पंचायत का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में अंबावता के समस्त कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए, गरीब किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री देना चाहिए,चीनी मिलों दृारा घरेलू गन्ना किसानों को पांच सौ रुपए कुंतल के हिसाब से भुगतान करवाना चाहिए,किसानों की फसलों को अवारा पशुओं से बचाव का उपाय करना चाहिए। कहा कि अगर जल्द ही कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.