बागपत, अप्रैल 10 -- खेकड़ा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने वृद्ध महिला किसान से रिश्वत मांगने वाले कानूनगों के खिलाफ कारवाई की मांग की। जल्द कार्रवाई न होने पर एसडीम कार्यालय पर ताला जड़ देने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट के कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर तहसील पर पहुंचे। वहां उन्होंने तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। धरना देने वालों में अरविंद कुमार, अमित कुमार, सतेंद्र सिंह, रिहान खा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.