भाकर में महिला डेयरी केंद्र का शुभारंभ
नैनीताल, जून 1 -- भीमताल। ग्राम सभा पांडेगांव के भाकर क्षेत्र में महिला डेयरी केंद्र का शुभारंभ होने से ग्रामीणों और दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है। डेयरी केंद्र शुरू होने से भाकर, करकोटक और घूंगरी क्षेत्र के पशुपालकों को अब दूध जमा कराने के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से डेयरी केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि महिला डेयरी केंद्र के संचालन से स्थानीय पशुपालकों को सुविधा मिलेगी और दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी में आज से 7 जून तक अभियान, यह काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा मौका ग्रामीणों ने डेयरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.