पटना, मार्च 19 -- भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस 23 मार्च को साम्राज्यवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने अद्वितीय बलिदान एवं साहस का परिचय दिया था। आज की साम्राज्यवादी ताकतों ने खासकर अमेरिका वेनेजुएला, ईरान और फिलीस्तीन (गाजा) में युद्ध छेड़े हुए है। इसका विरोध आज की आवश्यकता है। इसी के मद्दे नजर पार्टी ने यह निर्णय लिया है। राज्य के सभी जिला, अंचल एवं शाखा में सभा, गोष्ठी और सेमिनार कर साम्राज्यवादी विरोधी दिवस मनाने का फैसला किया गया है। जनशक्ति भवन के सभागार में विचार गोष्ठी होगी। इसमें पार्टी क अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.