आरा, जुलाई 2 -- अंचल कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान किसानों की जमीन, महंगाई, बेरोजगारी और जनसरोकारों के मुद्दों पर होगा प्रदर्शन जगदीशपुर, निज संवाददाता आगामी 15 जुलाई को बिहार विधानसभा के समक्ष प्रस्तावित भाकपा के विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जगदीशपुर अंचल कमेटी की बैठक हुई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता वाहिद अंसारी ने की। इसमें प्रभारी प्रमोद यादव, अंचल सचिव खुर्शीद अंसारी, राम कुमार चौधरी और उमेश यादव ने कार्यकर्ताओं से 15 जुलाई को पटना में होने वाले विधानसभा घेराव और मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया।

उद्वोधन जिला सचिव उत्तम प्रसाद ने कहा कि किसानों की जमीन, बढ़...