भाकपा (माले) नेता ने हाउस अरेस्ट किए जाने पर किया धरना शुरू
चंदौली, अगस्त 14 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को अनशन सत्याग्रह करने जा रहे कामरेड अनिल पासवान को पुलिस ने उनके घर उसरी गांव में हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के दरवाजे पर ही अनशन शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए और आंदोलन में शामिल हो गए। अनशन सत्याग्रह में वर्षभर काम देने, दैनिक मजदूरी 729 रुपये करने, आवासविहीनों को आवास उपलब्ध कराने, छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने, बिजली का निजीकरण बंद करने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन देने तथा गरीबों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.