भाकपा राज्य सचिव ने जताया शोक
पटना, जून 12 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने पार्टी के पूर्व राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह की पत्नी सुशीला देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सुशीला देवी का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। वे खगड़िया जिला परिषद की पूर्व सदस्य एवं मध्य बोरने पंचायत की पूर्व मुखिया रहीं। निधन के उपरांत उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जनशक्ति भवन पटना लाया गया, जहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा एवं पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। यह भी पढ़ें- भाकपा राज्य सचिव ने जताया शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.