छपरा, अप्रैल 16 -- छपरा, एक संवाददाता। भाकपा माले के 12 वें बिहार राज्य सम्मेलन में भागीदारी के लिए जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार को देर रात तक लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। आगामी 16, 17 और 18 मई को दरभंगा में आयोजित होने वाले इस राज्य सम्मेलन को लेकर जिले में व्यापक तैयारी और राजनीतिक सक्रियता देखी जा रही है।जिला सचिव हंसनाथ राम ने बताया कि यह प्रतिनिधि चुनाव संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे सम्मेलन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, खासकर तथाकथित बुलडोजर राज के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाई जाएगी।चुनाव प्रक्रिया अरवल के जिला सचिव जितेंद्र यादव के पर्यवेक्षण में पारदर्शी ढंग से कराया गया। इसमें निर्वाचक मंडल के अधिकांश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.