भाकपा माले राज्य सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज
बिहारशरीफ, मई 14 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाते भाकपा माले नेता। हिलसा, निज प्रतिनिधि। लहेरियासराय, दरभंगा में 16 से 18 मई तक आयोजित होने वाले भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर हिलसा में पार्टी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बाजारों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने तथा आर्थिक सहयोग देने की अपील की। अभियान का नेतृत्व प्रखंड सचिव अरुण यादव, कार्यालय सचिव दिनेश कुमार यादव तथा इंनौस के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान ने किया। मौके पर शिवशंकर प्रसाद, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, नागेश्वर प्रसाद पासवान, द्वारिका यादव, विजेंद्र चौधरी, पन्नू पासवान आदि मौजूद रहे। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.