गिरडीह, जून 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के सिकदारडीह गांव में सोमवार को भाकपा माले बेंगाबाद उत्तरी जोन की लोकल कमेटी का सम्मेलन आयोजित किया गया। का. नुनू सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रखंड सचिव का. रामलाल मुर्मू ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य का. शंकर पाण्डेय बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में पार्टी सदस्यों के अलावा चितमाडीह, बड़कीटांड़, बदवारा पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया था। जिला मुख्यालय में उपायुक्त के समक्ष गिरिडीह फैक्ट्री एरिया में असंगठित मजदूर मोर्चा और मजदूरों के समर्थन में भाकपा-माले के आह्वान पर 16 जून को आयोजित होनेवाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए बेंगाबाद से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में 28-29 जून ...