कोडरमा, अप्रैल 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के हिरोडीह में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित रहे। इस दौरान उनके समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह उन्मूलन एवं शोषित-वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए प्रखंड स्तर पर जीबी बैठक अगले माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र दास, पश्चिमी जोन लोकल कमेटी सचिव मशरूल अंसारी, जागेश्वर साव, पार्वती देवी, राजकिशोर यादव एवं रामचंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.