कोडरमा, दिसम्बर 26 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि। भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक महेशपुर चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनोद पांडेय ने की। बैठक में आगामी 11 जनवरी को सांस्कृतिक भवन, डोमचांच में भाकपा माले जिला कमेटी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र मेहता, डॉ. भुवनेश्वर ठाकुर, भागीरथ सिंह, जितेंद्र दास, राजेंद्र प्रसाद साव, कृष्णकांत मेहता, बबन मेहता, हरिलाल मेहता, दुर्गा शर्मा, बसंत प्रसाद, प्रिंस कुमार मेहता, इंद्रदेव शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...