गिरडीह, जनवरी 31 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत भवन में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता माले जिला कमेटी सदस्य नागेश्वर यादव एवं संचालन पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने किया। बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिवगंत कार्यकर्ताओं की याद में मौन धारण कर किया गया। बैठक में 12 फरवरी को भारत बंद सफल बनाने, 8 फरवरी को प्रखंड कमेटी की बैठक बिरने पंचायत भवन में करने का निर्णय लिया गया। पार्टी में नए सदस्यों की भर्ती, नवीनीकरण, रिन्यूवल को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने कहा कि गांधी जी ने देश को सत्य और अहिंसा का जो पाठ पढ़ाया आज न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया अहिंसा के इस मसीहा को नमन कर रहा है। लेकिन आज केंद्र में बैठी मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.