भाकपा माले पूरे राज्य में चलाएगा सदस्यता अभियान
पटना, जून 15 -- भाकपा माले ने भाजपा की बढ़ती चुनौती के खिलाफ जनसंघर्षों को तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। साथ ही 15 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा रोजगार, मनरेगा जैसे मुद्दों पर 'काम दो' आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। पार्टी की बिहार राज्य कमेटी की बैठक सोमवार को कदमकुआं स्थित राज्य कार्यालय में शुरू हुई। इसमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी जन अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं, अखिल भारतीय किसान महासभा और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राष्ट्रीय सम्मेलनों की तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- भाकपा माले पूरे राज्य में चलाएगा सदस्यता अभियान बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.