पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने चैनपुर प्रखंड के रामपुर में मल्लह टोली में भूमि विवाद को लेकर की गई गोलीबारी, हत्या को लेकर पांच जून को रामपुर में प्रतिरोध संकल्प सभा करने का निर्णय लिया है। बुधवार को शहर के स्वागत होटल में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की शिथिलता पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। माले के नेताओं ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह भी पढ़ें- सत्ता दल के नेता कभी जाति तो कभी कर रहे गमझा पर टिपण्णी : माले गरीबों और वंचितों की आवाज को दबाने के इस क्रूर प्रयास को भाकपा माले किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं क...