पीलीभीत, जून 12 -- पूरनपुर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। इसमें जर्जर सड़क बनवाने, जलभराव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। बुधवार को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में ब्लाक परिसर पहुंचे। उन्होंने मांगों को लेकर संयुक्त बीडीओ संजय यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नगरपालिका चौराहे से राजीव नगर चौराहे तक ब्लाक रोड की स्थिति खराब है। सड़क पर जगह जगह गडढे हैं। बरसात में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने सड़क और नाला निर्माण के लिए किया प्रदर्शन साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और शेरपुर रेलवे फाटक से मोहल्ला ढक्का सिमरिया त...