पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- पूरनपुर। शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने राष्ट्रीय आवाहन पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से निकाली गई रैली गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और काटे गए मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने और बिहार बंगाल में फिर चुनाव कराने की मांग की। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभा में भाकपा माले के जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग उ...