देवघर, जून 30 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत भवन में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से 171वां हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चांद -भैरव, फूलो-झानो समेत सभी शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर की गई। उसके बाद वक्ताओं ने हूल आंदोलन के इतिहास और शहीदों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल ने कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन, जमींदारी, सूदखोरी और शोषण के खिलाफ ऐतिहासिक हूल आंदोलन शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद ने मनाया हूल दिवस कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है। आरोप लगाया कि वर्तम...