मधुबनी, फरवरी 12 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय श्रमिक हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले से सम्बद्ध अखिल भारतीय खेत-मजदूर सभा के दर्जनों कार्याकर्ताओं ने बेनीपट्टी में प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व श्याम पंडित एवं युवा नेता अजित ठाकुर ने किया। कार्यकर्ता अम्बेडकर चौक, विद्यापित चौक,इंदिरा चौक होते हुए लोहिया चौक वापस आया जहां प्रतिवाद मार्च सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को बंद कर सरकार मजदूरों को शोषण कर रही है। मजदूरों को दो सौ दिन रोजगार एवं 700 रूपये मजदूरी मांग रहे थे। फोर लेवर कोड की वापसी करने की मांग कर रहे थे। चुनाव के समय दस हजार रूपये महिलाओं को देकर उनके वोट का चोरी किया गया और अब उनके उपर बुलडोजर चलाया जा रहा है। दलित मजूदरों पर की जा रही हिंसा को बंद करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.