भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया सत्याग्रह व भूख हड़ताल
सासाराम, अगस्त 13 -- डेहरी, एक संवाददाता। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भाकपा माले ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर दो दिवसीय सत्याग्रह व भूख हड़ताल शुरू की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी व कॉरपोरेट पक्षीय नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की सबसे अधिक मार खेतिहर व ग्रामीण मजदूर झेल रहे हैं। उन्होंने बिहार में दलितों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ दमन की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा में नुक्कड़ सभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.