भाकपा माले ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा, जून 13 -- कुंडहित। शुक्रवार को सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के बैनर तले कुंडहित हटिया परिसर से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने मजदूरों, किसानों एवं आम जनता से जुड़ी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- ओडीएफ घोषित पंचायतों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर भाकपा माले का धरनाधरना-प्रदर्शन प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद रैली धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गई। मौके पर मुख्य रूप से भाकपा माले के जिला सचिव सुनील राणा, प्रखंड सचिव सोमालाल मिर्धा उपस्थित थे। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी देने, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन लागू करने, किसानों को समय पर बीज, खाद, कृषि ऋण एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने, गांवों में पेयजल संकट दूर करने तथा भूमिहीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.