भाकपा-माले ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- औराई। भाकपा माले ने लखनदेई के टूटे तटबंध की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नेताओं ने बताया कि अभी मिट्टी और रास्ते की सुविधा है। खेत में फसल लगने के बाद मिट्टी नहीं मिलेगी। बागमती पुनर्वास संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से दो बार धरना दिया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नेताओं ने डीएम से तटबंध के जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- भाकपा-माले ने दी आंदोलन की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.