मथुरा, जुलाई 13 -- भाकपा (माले) जिला कमेटी मथुरा के बैनर तले वाम दलों के आह्वान पर कार्यकर्त्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रतिवाद दिवस मनाया। सभा कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एक ज्ञापन खड़ेरा गांव से जल भराव समाप्त कराने, रास्ता पक्के करवाने व पंचायत सचिव की अभद्रता पर निलंबित किये जाने का भी सौंपा गया। सभा को पार्टी के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एड. ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी-मोदी की सरकार देश में लोकतान्त्रिक अधिकारों पर हमले कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लोकतंत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में वामदलों का प्रदर्शनज्ञापन की मांगें सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद गैर कानूनी तरीके से अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों एवं गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क...