दुमका, अक्टूबर 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। वामदलों के देशव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को भाकपा माले जिला कमेटी दुमका ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो, वोट चोर गद्दी छोड़ो, एसआईआर रद्द करो जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कियाप्रदर्शन का कारण उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी कर दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचितों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। मांग की गई कि गलत तरीके से हटाए गए नामों को बहाल किया जाए और झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगे। प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मंडल ने की, संचालन पलटन हांसदा ने किया। यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोप के...