भाकपा माले ने चलाया सदस्यता अभियान
गिरडीह, मई 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव में भाकपा माले की बैठक अजय तुरी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय तुरी व संचालन सुधीर भुइयां ने किया। बैठक में प्रखंड सचिव सकलदेव यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान 15 सदस्यीय ब्रांच कमिटी का गठन किया गया, जिसमें रिंकी देवी को सचिव एवं गौरा देवी को सहसचिव बनाया गया। मौके पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संजय दास, गुड्डू तुरी, जितेंद्र तुरी, सुनील तुरी, केदार तुरी, रेखा देवी, दुखनी देवी, लीला देवी, बालदेव तुरी समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सम्मेलन को लेकर भाकपा माले की बैठक यह भी पढ़ें- भाकपा माले के सम्मेलन का होगा प्रचार-प्रसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.