पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर, संवाददाता। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में यूजीसी रेगुलेशन लागू करने और जेएनयू के छात्र नेताओं की रिहाई की मांग की गई। शनिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ता जिला प्रभारी अफरोज आलम के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील पहंुचे। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा गया। इस दौरान अफरोज आलम ने कहा भाजपा सरकार को सिर्फ वोट के लिए दलितों पिछडों की जरूरत है। यूजीसी ने सरकार की रिपोर्ट पर ही विश्वविद्यालयों शिक्षण संस्थाओं मे दलितों पिछडो के साथ जातिगत भेदभाव, उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए बनाया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रोक लगी है। इस दौरान कहा गया कि सरकार दलितों पिछडो की हितैषी ...