लखीसराय, अप्रैल 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित शिक्षक संघ भवन में रविवार को जिला भाकपा-माले कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सरोज चौबे ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस 22 से 28 अप्रैल तक 57वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी का 12वां राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होगा। राज्य सम्मेलन के लिए "बुलडोजर राज का विरोध करो, एकजुट रहो, न्याय के लिए संघर्ष करो" का नारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में प्रतिनिधि चयन की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय जिला लखीसराय से भी प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान 22 अप्रैल को मनाए गए पार्टी स्थापना दिवस के आह्वान का पाठ किया गया। जिसमें अमेरिका और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.