चंदौली, जनवरी 7 -- चंदौली। मिर्जापुर में गरीबों, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली नेता जीरा भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले में विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मिजापुर में दलितों और आदिवासियों के घरों पर बुल्डोर की कार्रवाई बंद करने के साथ ही गिरफ्तार नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर भाकपा माले के श्रवण कुशवाहा, सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत भाकपा माले के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.