पटना, मार्च 29 -- भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एनामुल हक के निधन पर गहरा शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। रविवार को पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 84 वर्ष की आयु में रविवार की सुबह एनामुल हक ने स्थानीय रुबन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और इलाजरत थे। भाकपा माले ने उनके निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी ने शोक संतप्त परिवार में एनामुल हक की पत्नी रकीबा खातून, तीन पुत्रों और तीन पुत्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.