देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भाकपा माले देवघर जिला कमेटी की ओर से शनिवार को देवघर जिला सचिव रघुपति पंडित कि नेतृत्व में बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सह 25 वां झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर जिला सचिव ने बिरसा मुंडा कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने अपना पूरा जीवन संताल समाज एवं जल, जंगल, जमीन को बचाने व अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में सर्वत्र न्योच्छावर कर दिया। झारखंड का 25 वां स्थापना दिवस समारोह पुरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन झारखंड स्थापना दिवस के बाद झारखंड राज्य की जनता ने जो सपना संजोया था, ठीक उसका उल्टा हो रहा है। आज बड़े पैमाने पर झारखंड राज्य के जल, जंगल, जमीन को खनिज के नाम पर लुटा जा रहा है। आज भी एसपीटी,सीएनटी कानून को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.