भाकपा-माले डाड़ी प्रखंड कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
रामगढ़, मई 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा-माले डाड़ी प्रखंड कमेटी सदस्यों की बैठक गुरुवार को वाशरी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव पच्चू राणा ने की। बैठक में वर्ष 2025-26 का सदस्यता नवीकरण, नई भर्ती अभियान जल्द से जल्द पूरा करने, प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में लोकल, ब्रांच कमेटी का संचालन करने, डाड़ी प्रखंड अंतर्गत सभी ब्रांच के सचिवों की बैठक 1 जून को वाशरी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में करने, पीडीएस दुकानों में राशन कटौती पर रोक लगाने, खपिया में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने, नया मोड़ से गिद्दी तक सड़क निर्माण और गिद्दी दामोदर पुल निर्माण की मांग को लेकर डांडी प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी तैयारी को लेकर 1 जून को प्रखंड समिति की बैठक करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.