कोडरमा, जुलाई 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले जयनगर प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को मधवाटांड़ गांव में चांद अख्तर के आवास पर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित थे। निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण पूरा किया जाएगा। किसान महासभा एवं झारखंड मजदूर सभा (झामस) के सदस्यता अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया। बैठक में 18 जुलाई को झुमरी तिलैया में सुबह 11 बजे से किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने की जानकारी दी गई। इस बैठक में धनवार के पूर्व विधायक एवं किसान महासभा के राज्य सचिव राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि जब लाल झंडा मजबूत होगा तभी शोषितों और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। प्रख...