भाकपा माले छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
गिरडीह, मई 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड के विश्वविद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम बंद करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक पर रोक की मांग को लेकर शुक्रवार को बगोदर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। झारखंड कॉकरोच पार्टी और भाकपा माले से जुड़े छात्र संगठनों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। आंदोलनकारियों ने बगोदर चौक पर धरना- प्रदर्शन कर रोड जाम किया। प्रदर्शन के जरिए विश्वविद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम रद्द करने और नीट सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। छात्र नेताओं ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- नीट धांधली के खिलाफ जमुआ में उग्र प्रदर्शन पेपर लीक होने से छात्रों का समय बर्बाद हो रहा है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.