गिरडीह, मई 31 -- देवरी। देवरी प्रखंड भाकपा माले की लोकल कमेटी तिलकडीह के सदस्यों की दुधपनियां गांव में शनिवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षक जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव मौजूद थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी थे। पर्यवेक्षक रामकिशुन यादव ने सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए कहा कि आज पूरा देश महंगाई बेरोजगारी से जूझ रही है और देश के मेहनतकश आवाम विषम आर्थिक संकट झेल रहे हैं और बड़े बड़े उद्योगपतियों का ऋण करोड़ों में केन्द्र की सरकार माफ कर दे रही है जिससे देश में भारी आर्थिक विषमता उत्पन्न हो गई है।जिप यह भी पढ़ें- भारतीय किसान सभा के जिला सम्मेलन का आयोजन सदस्य उस्मान अंसारी ने तिलकडीह लोकल कमेटी में संगठन को मजबूत करते हुए इस ...