गिरडीह, मई 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले मंडरो लोकल कमेटी के सदस्यों का सम्मेलन शनिवार को हुआ। अजीत सिंह फुलवा देवी व डुमर राणा ने संयुक्त रूप कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन में 11 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश पंडित को कमेटी का सचिव तथा मुन्ना मंडल को सह सचिव चुना गया। जिप सदस्य उस्मान अंसारी ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए 27 व 28 जून को मधुबन में जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू करने की बात कही। पर्यवेक्षक प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। मौके पर गीता मंडल, निर्मला देवी, मीना देवी, राजेंद्र दास, इंद्रदेव पासवान, ईश्वरी पासवान, प्रभु दास आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...