रामगढ़, मार्च 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुंडा टोली में मंगलवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की सदस्यता नवीकरण अभियान व आगामी 18 मार्च 2026 को मनरेगा कानून की पुनर्बहाली की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता नवीकरण अभियान को तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रखंड स्तर पर पार्टी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही 18 मार्च को राजभवन के समक्ष होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर 13 मार्च को चाड़ी में तथा 17 मार्च को पुनः गोला में अगली बैठक आयोजित की जाएगी...