कोडरमा, जुलाई 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक रविवार को झुमरी तिलैया स्थित पार्टी कार्यालय में जिला सचिव मो. इब्राहिम की अध्यक्षता एवं संदीप कुमार के संचालन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी के किसान मोर्चा के नेता प्रेम सिंह गहलोत, बिहार के ट्रेड यूनियन नेता आर.एन. ठाकुर, चतरा के साथी सोनू, संस्कृति कर्मी अनवर झंकार तथा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्र को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की जिला स्तरीय कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गांवों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय साथ ही दोनों संगठनों की शीघ्र बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके ...