गिरडीह, जून 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले लोकल कमेटी बेड़ोडीह का सोमवार को 7वां सम्मेलन बेहराडीह पार्टी ब्रांच में आयोजित किया गया। तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल के सुरेश यादव, दर्शन पंडित एवं ममता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।मौके पर जिला कमेटी सदस्य सह पर्यवेक्षक रामकिशुन यादव ने बेड़ोडीह पंचायत में संचालित हो रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर जन नियंत्रण कायम कर दलाल बिचौलिए को किनारे किये जाने की बात कही। जनवितरण प्रणाली, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र आदि को सुदृढ़ बनाने की बात कही। पार्टी के पूर्व सचिव बलबीर कुमार के जारी किए गए प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। जिसमें 13 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन कर सचिव के पद पर सुरेश यादव को चुना गया।मौके पर माझो सिंह, प्रकाश यादव, कुंजबिहारी यादव, मू...