कोडरमा, अप्रैल 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले कोडरमा जिला कमेटी की बैठक झुमरी तिलैया स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को हुई। बैठक में पार्टी प्रभारी सीताराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला सचिव इब्राहिम ने की, जबकि संचालन संदीप कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सीताराम सिंह ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल-ईरान जैसे मुद्दों पर भारत की चुप्पी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि कमजोर हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई और रोजगार संकट के कारण प्रवासी मजदूरों को वापस गांव लौटना पड़ रहा है।बैठक में राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता, कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा, जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद पांडे, सचिन, अशोक यादव, मो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.