मोतिहारी, अप्रैल 12 -- महेश्वर, सुगौली। भाकपा-माले का 9वां पूर्वी चंपारण जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। इसमें प्रभुदेव यादव को लगातार पांचवी बार जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए चंपारण से लेकर पूरे बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाए जाने के खिलाफ गांव और शहर स्तर पर जनसंघर्ष तेज करने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि भाकपा-माले जनता की हर लड़ाई भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करेगी । सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने तथा किसानों की जमीन जबरन छीनने के खिलाफ पार्टी व्यापक आंदोलन खड़ा करेगी।ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.