आरा, मार्च 12 -- आरा, एसं। भाकपा माले का 14वां दोदिवसीय जिला सम्मेलन शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 23 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में शुरू होगा। जिला सम्मेलन में प्रतिनिधि चयन के लिए भाकपा माले के जिला सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी जवाहरलाल सिंह ने अधिसूचना जारी की है। नामांकन व चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के सभी प्रखंड कार्यालयों पर सम्पन्न होगी। नामांकन 14-16 मार्च को होगा। जिला सम्मेलन में भाग लेने हेतु नामांकन में पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य भाग ले सकता है। पार्टी के प्रखंड, एरिया, पंचायत व लोकल कमेटी सदस्य और सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक मंडल में शामिल होंगे, जो चुनाव में मतदाता होंगे। नामांकन पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य कर सकता है। नामांकन के लिए प्रस्तावक निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्यों का होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.