जहानाबाद, फरवरी 26 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के कलेर प्रखंड के ग्राम पंचायत सकरी खुर्द मसूदा बला पर भाकपा माले का लोकल सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में देश में बढ़ती नफरत की राजनीति, बिहार में कथित बुल्डोजर राज, संविधान की सुरक्षा, महिला सुरक्षा और छोटे व्यवसायियों पर सरकारी हमले जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र महतो को सचिव चुना गया। नवगठित कमेटी में तपेशर चौधरी, दुर्गावती देवी, रिंकू देवी, गोरख साव, कौशल किशोर, एवं अनूल अंसारी शामिल हैं। मुख्य अतिथि भाकपा माले जिला सचिव कॉ जितेंद्र यादव तथा पर्यवेक्षक भाकपा माले प्रखंड सचिव उमेश पासवान थे। सम्मेलन का उद्घाटन सुरेन्द्र प्रसाद ने किया। जबकि तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में देवेन्द्र महतो, तपेसर चौधरी, एवं कौशल किशोर शामिल रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.